तत्कालीन प्राचार्य पर घपले का आरोप
नागौर| बीआरमिर्धा कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य पर घपले का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष महेन्द्र भाकल ने सोमवार को कॉलेज आयुक्त को ज्ञापन भेजा। भाकल ने बताया कि तत्कालीन प्राचार्य द्वारा 1000 टेबल-कुर्सी की खरीद एक निजी कम्पनी द्वारा की गई थी। इस खरीद के दौरान तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्य ने खरीद सीमा 20 लाख रुपए से ज्यादा की खरीद बताई। छात्रसंघ अध्यक्ष ने आयुक्त से मांग की है कि टेबल-कुर्सी खरीद मामले की गुणवत्ता बाजार मूल्य के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई करे।