भंवाद में पंचायत भवन नहीं, परेशानी बढ़ी
रायधनु | पंचायतोंके पुनर्गठन के बाद भंवाद को नई ग्राम पंचायत तो बना दिया। मगर यहां पंचायत भवन नहीं होने से लोग परेशान है। नवगठित पंचायत में अब तक ग्राम सेवक की भी नियुक्ति नहीं हुई है। पंचायत के गठन के बाद यहां चुनाव तो संपन्न हो गए। लेकिन सरपंच वार्डपंच कहां बैठकर विकास कार्य करेंगे यह अब तक तय नहीं हुआ है। गांव में सघन आबादी की बसावट होने से अब तक आईटी सेंटर के लिए जगह का भी निर्धारण नहीं हो सका है।
वैकल्पिकव्यवस्था
पंचायतभवन बनने तक पंचायत के जरुरी काम तथा बैठकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। नवनिर्वाचित सरपंच भूरा राम मेघवाल ने बताया कि लोगों को कामकाज के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत भवन नहीं बनने तक किसी सरकारी या निजी भवन में पंचायत का कार्यालय खोलकर कार्य किया जाएगा। नागौर बीडीओ किशोर कुमार ने बताया कि नवगठित पंचायत में जल्दी ही ग्रामसेवक की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने एल डीसी लगाने के आदेश भी दे दिए हैं। सरकारी जमीन का चयन कर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।