नाले को बंद करवाने की मांग
नागौर| शहरके घोसी नाडा क्षेत्र के गंदे पानी के नाले को मरम्मत कर बंद करवाने की मांग को लेकर सोमवार को मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मोहल्ले वासियों ने बताया कि नाला जगह-जगह से खुला पड़ा है इस कारण आए दिन जानवर गिर जाते है। नाला कई जगहों से क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका है। नाला खुला होने से बदबू आती है। मोहल्लेवासियों का सांस लेना दूभर हो गया है। आठ साल पहले एक दो महीने का कहकर बखत सागर का गंदा पानी निकालने के लिए नगर परिषद ने अस्थाई तौर पर पानी की लाइन को घोसीनाड़ा मोहल्ले से होकर जाने वाले नाले में डाल कर आगे शिफ्ट करने की व्यवस्था की थी। उस समय भी मोहल्ले वासियों ने विरोध किया था, लेकिन एक-दो माह के लिए बोलकर अस्थायी व्यवस्था कर दी थी। मोहल्लेवासियों ने नाले काे बंद करवाने की मांग की गई।