पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से दो की मौत पांच पॉजिटिव और मिले

स्वाइन फ्लू से दो की मौत पांच पॉजिटिव और मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके डीडवाना क्षेत्र में स्वाइन फ्लू से मरने वाले रोगियों की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में रविवार रात को डीडवाना की एक महिला ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं धनकोली के एक किशोर की सीकर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस क्षेत्र में अब तक छह जनों ने स्वाइन फ्लू से जान गंवा दी है। लगातार सामने रहे मामलों के बावजूद कुचामन और डीडवाना क्षेत्र में मेडिकल टीम सर्वे और संक्रमित क्षेत्रों के दौरों में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रही।

डीडवाना| निकटवर्तीग्राम कोलिया निवासी सुवटी देवी (50)प|ी भंवर लाल की जयपुर में उपचार के दौरान रविवार रात 10 बजे मौत हो गई। सुवटी देवी को 10 दिन पूर्व सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत पर परिजनों द्वारा बांगड़ अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानकर जयपुर रेफर किया। जयपुर में तीन दिन तो सामान्य वार्ड में रखा उसके बाद स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया। दो दिन पूर्व ही पुन सामान्य वार्ड में लाया गया जहां रात्रि को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन जय राम ओगरा ने बताया कि 10 दिन तक चले इलाज में कभी सुधार हुआ तो कभी हालात बिगड़े और यह क्रम निरंतर जारी रहा। रविवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि गांव कोलिया में सर्वे टीम भेज दी गई है महिला के परिजनों की जांच भी की जा रही है।

रिड़में युवक मिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

रिड़।ग्राम बाजवास में एक मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा है। बाजवास निवासी चैना राम पुत्र भोपाल राम खटीक कई दिनों से बीमार था। परिजनों ने उसे 6 फरवरी को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया। बाजवास सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ एमएन माथुर ने बताया कि चैना राम की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने पर डॉ हरीश चद्र बडज़ात्या की देखरेख में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। मरीज की हालत में सुधार होने के कारण उसे वेंटीलेटर ऑक्सीजन पर नहीं रखा गया।

धनकोलीमें किशोर की मौत के बाद छाया सन्नाटा

मौलासर | धनकोलीके एक नाबालिग की स्वाइन फ्लू से इलाज के दौरान सीकर में निजी हॉस्पिटल में मौत हो गई है। याकूब (16) पुत्र रफीक खां को मामूली सर्दी जुकाम को लेकर स्थानीय चिकित्सालय में उपचार करवाया, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसे सीकर ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर गांव में सन्नाटा फैल गया। सरपंच रफीक मोहम्मद, यासिन खां, लाल मोहम्मद मुश्ताक खां सहित अनेक लोग घर पहुंचे शोक संतप्त परिवार को दिलासा दिया।

कुचामनमें चार संदिग्ध रोगी, नहीं चेता विभाग

कुचामनसिटी। क्षेत्र में लगातार स्वाइन फ्लू संदिग्ध “ए’ पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। कुचामन के राजकीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चार संदिग्ध और सामने आए हैं। इनमें से तीन को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। एक यहीं अस्पताल में उपचाररत है। कार्यवाहक चिकित्सा प्रभारी डा. शकील राव ने बताया कि बालाजी बाजार निवासी सोनू (32) प|ी दीपक जैन सोमवार सुबह उपचार के लिए पहुंची। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर संदिग्ध मानते हुए जयपुर रेफर किया गया। इसी तरह बड़ला बास कुचामन निवासी सुमन (35) प|ी जितेंद्र सिंह छोटी खाटू निवासी कमलेश (15) पुत्र इन्द्र सिंह को भी संदिग्ध मानते हुए जयपुर रेफर किया गया। इसी तरह 10 वर्षीय मेघा कंवर को भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है और उसे स्थानीय चिकित्सालय मे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

संदिग्धोंके इलाकों में नहीं हुआ सर्वे

क्षेत्रमें चार संदिग्ध रोगियों में से तीन रोगी कुचामन शहर के हैं, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों के इलाकों मे सर्वे नहीं किया गया। स्वाइन फ्लू का हाई अलर्ट जारी होने के बावजूद चिकित्सालय प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों मे सर्वे नहीं कराना मरीजों के लिए घातक हो सकता हैं। जब इस संबंध में कार्यवाहक पीएमओ डा. शकील राव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार को ब्लॉक के चिकित्साकर्मियों की बैठक थी इसलिए इन क्षेत्रों मे सर्वे नहीं हो सका। मंगलवार को इन क्षेत्रों मे टीम सर्वे करेगी।