पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर में फंसे नागौर के लोगों के लिए मांगी बेनीवाल ने मदद

कश्मीर में फंसे नागौर के लोगों के लिए मांगी बेनीवाल ने मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा से बात कर जम्मू कश्मीर मे बाढ़ त्रासदी मे फंसे हुए नागौर जिले तथा प्रदेश के अन्य लोगो को तत्काल मदद पहुंचाते हुए उनकी सकुशल राजस्थान वापसी के लिए त्वरित कदम उठाने के लिए बात की।

इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी मेल करवाया है। विधायक बेनीवाल ने कहा की प्रमुख आपदा सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया है और कहा है कि हमारा विभाग इस दिशा मे पीड़ित प्रभावित लोगो को राहत प्रदान करने की दिशा मे प्रयास कर रहा है

बेनीवाल ने नागौर जिले के जोधियासी गांव निवासी महावीर गोदारा जो एमटेक द्वितीय वर्ष, श्रीनगर एनआइटी के छात्र के साथ फंसे हुए अन्य छात्रों को तत्काल मदद दिलवाने सकुशल वापसी की सुनिश्चितता करने के लिए कहा।