- Hindi News
- कलक्टर को ज्ञापन देकर भर्ती तिथि जारी करने की मांग
कलक्टर को ज्ञापन देकर भर्ती तिथि जारी करने की मांग
जिला सेशन न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती स्थगित होने कुछ आवेदकों ने शनिवार को कलक्टर वीणा प्रधान को ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया की जिला सेशन न्यायालय द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए 13 से 15 सितंबर को साक्षात्कार होने थे जिसे अचानक स्थगित कर दिया। पुखराज, हजारीमल, भूरा राम, मेघराज, नरेन्द्र, गणेशमल, मुकेश, तेजाराम, किशना राम सहित अनेक बेरोजगार युवक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की आगामी तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए साक्षात्कार तिथि घोषित करने की मांग की गई है।
नागौर. कलक्टरके आवास पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती स्थगित होने पर ज्ञापन देने पहुंचे युवक।