पेज 11 का शेष...
यह जवान थे मिनी ट्रक में...
ट्रकमें सवार सभी जवान जैसलमेर के ही निवासी थे बोर्ड होमगार्ड में जैसलमेर में ही ड्यूटी दे रहे थे। इनमें जैसलमेर के झिनझिनयाली थाने के सहाड़ी निवासी ढेला के उम्मेद सिंह (45) पुत्र दौलत सिंह राजपूत, खुड़ी थाने के मोयजला निवासी हमीरा राम(44) पुत्र इंद्रा राम नाई, मीलढाऊ निवासी विक्रम सिंह (22) पुत्र पूना सिंह राजपूत, फूलिया निवासी चंदन सिंह (32) पुत्र दीपा सिंह राजपूत, सम थानांतर्गत निदा निवासी साबल सिंह (35) पुत्र देवी दान सिंह, फूलिया के गणपत सिंह (21) पुत्र भंवर सिंह, नाचना थाने के अजा सर निवासी मोती सिंह (35) पुत्र जीत माल सिंह, दिधु के भैरूं सिंह (43) पुत्र हलपत सिंह, आस्कंद पुरा के गिरधर सिंह (35) पुत्र लूण सिंह, अमू गिरी (51) पुत्र प्रेम गिरी, अजा सर के जेठू सिंह (35) पुत्र सोभर सिंह, मोहन नगर के दकू राम पुत्र भंवर लाल मेघवाल, अवाम के पूजा राम (23) पुत्र प्रताप राम नाई, नियाजलसर के फतेह सिंह (28) पुत्र गेमर सिंह, जैसलमेर कोतवाली थानांतर्गत बड़ा गांव के नरपत सिंह (52) पुत्र गिरधारी सिंह, मोहन गढ़ निवासी कमांडो भंवर लाल (25) पुत्र सवाई राम भील, केसर सिंह कल्ला निवासी चैन सिंह (28) पुत्र रुप सिंह, नाचना निवासी लांगरी गोपाल राम (40) पुत्र जवारा राम नाई, बरसियाला निवासी जीवण राज (33) पुत्र गोविंद सिंह फूलिया के वीर सिंह (40) पुत्र रिड़ मल सिंह राजपूत सवार थे।
विधायकसभापति ने लिया जायजा: हादसेके बाद सुबह लगभग सवा पांच बजे के करीब नागौर होमगार्ड के कंपनी कमांडर पेमा राम बाटन राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। इन्होंने गंभीर घायलों को रेफर करवाया। इस दौरान नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत, सभापति बिरदी चंद सांखला सहित कई जनप्रतिनिधि घायल जवानों की कुशल क्षेम पूछने के लिए चिकित्सालय आए। सुबह ग्यारह बजे के बाद इंद्रा राम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जैसलमेर रवाना करवाया गया। इस संबंध में जैसलमेर बॉर्डर होमगार्ड के कंपनी कमांडर किशना राम पुत्र बिहारी लाल मेघवाल ने सदर थाने में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
आपराधिकघटनाओं के...
विधायक एसडीएम को दिए ज्ञापन: शनिवारको सर्वसमाज के लोगों ने विधायक मनोहर सिंह एसडीएम मुरारी लाल शर्मा को शहर में लगातार हो रही वारदातों पर अंकुश कायम करके शांति बहाली करने एवं असामाजिक तत