पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति की मौत से परेशान महिला ने की जान देने की कोशिश

पति की मौत से परेशान महिला ने की जान देने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| पांचौड़ीथानांतर्गत साठिका खुर्द गांव में शनिवार को एक महिला ने जहरीली दवा का सेवन जान देने की कोशिश की मगर परिजनों की सजगता से वह बच गई। महिला के पति की पांच दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस वजह से महिला सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार दुर्गा (20) प|ी दुर्गा राम मेघवाल ने शनिवार को अपने ससुराल में ही लक्ष्मण रेखा का सेवन कर लिया। इससे वह अचेत हो गई। बाद में परिजन उसे लेकर पांचौड़ी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। वहां से उसे नागौर रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया। महिला को होश आने पर पुलिस ने उसके बयान लिए। उसने बताया कि पांच दिन पहले ही उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह काफी परेशान थी और उसमें जीने की इच्छा समाप्त हो गई थी। इसलिए उसने जान देने की कोशिश की है। पुलिस ने उसके बयान लिए। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के कारण वह सदमे से नहीं उभर पा रही है।