पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन में दो हादसे, लेकिन कोई सुधार नहीं

दो दिन में दो हादसे, लेकिन कोई सुधार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. अजमेरीगेट से वाटर वर्क्स जाने वाली मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक कंकरीट से भरा ट्रक ठीक इसी जगह फस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे जेसीबी की सहायता से यहां से निकाला जा सका था। इस दौरान जेसीबी भी इसी इसके पास ही बने दूसरे गड्‌ढ़े में धंस गई। महेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार को फिर से एक पानी का टैंकर इसी गड्‌ढ़े में धंस गया। बाद में आस पास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे इसे उपर करके गड्ढ़े से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। गनीमत रहती है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन वाहन चालकों को नुकसान तो हो ही जाता है। इस दौरान लोकेश, बाबूलाल, देव किशन, सुभाष, गोविंद, पापा लाल सहित व्यक्तियों ने सहयोग किया।