बंशीवाला में भक्ति संध्या 28 को
बंशीवाला में भक्ति संध्या 28 को
भास्कर न्यूज | नागौर
शहरके श्री सच्चियाय माता सेवक संघ द्वारा एक शाम मां सच्चियाय के नाम भक्ति संध्या का कार्यक्रम 28 सितम्बर रात आठ बजे बंशीवाला मंदिर में होगा। संघ के राजेश चौरडिय़ा ने बताया कि इस अवसर पर माता की शोभा यात्रा भी शाम 4 बजे काठडिय़ों की पोल से होती हुए शहर के मार्गो से होकर बंशीवाला वाला मंदिर पहुंचेगी। भक्ति संध्या में कलाकार राजू मेहरा एंड पार्टी कोलकत्ता भव्य नृत्य पार्टी आनन्द एंड चंदेरिया ग्रुप कोलकत्ता द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरेश राठी, महावीर बांठिया, संजय पींचा, प्रकाश चौरडिय़ा, प्रेम लूणावत, श्रीपाल चौरडिय़ा सहयोग करेंगे।