पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल का आठवां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल का आठवां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बाठड़ियों का चौक स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल का आठवां वार्षिक सम्मेलन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें युवक युवतियों सहित बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष अनुराधा भजूड़ ने बताया कि सम्मेलन अध्यक्ष राजकौर मंडोरा मुख्य अतिथि शकुंतला कट्टा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मंडोरा ने कहा कि आज की महिला किसी भी तरीके से पुरुषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में वह अपना नाम आगे रख रही है। कट्टा ने कहा कि युवतियों को सभी क्षेत्रों में अपनी बराबर दखल रखनी चाहिए। केवल पढ़ाई या घरेलू काम तक ही नहीं खेल में भी भाग्य आजमाना चाहिए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुआ। इसमें मेहंदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर जूनियर, म्यूजिकल चेयर सीनियर, एक मिनट जूनियर, एक मिनट सीनियर प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवक युवतियों सहित बच्चों बड़ों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष मधु सरवाडिय़ा, खेल मंत्री आशा कट्टा, प्रभारी रेख सरवाडिय़ा, मीनू सरवाडिय़ा, मीना सरवाडिय़ा, मंजू छापरवाल, ज्योति कट्टा, कविता भूड, कंचन मथूरिया सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद थी।

नागौर. ब्राह्राणस्वर्णकार महिला मंडल केे आठवें वार्षिक सम्मेलन के दौरान मंचासीन अितथि प्रतियोगिताओं के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे।

नागौर. ब्राह्मणस्वर्णकार सोनी समाज के आठवें वार्षिक सम्मेलन के दौरान उपस्थित महिलाएं बच्चे।