- Hindi News
- नागौर जिले में बिजली चोरी के 52 मामले पकड़े
नागौर जिले में बिजली चोरी के 52 मामले पकड़े
अजमेरडिस्कॉम की विजिलेंस विंग ने बुधवार को विशेष चैकिंग अभियान के तहत नागौर जिले में विभिन्न जगहों पर 52 बिजली चोरी के मामले पकड़े। बिजली चोरों पर 11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। विशेष चैकिंग अभियान को नागौर जिले में अभी जारी रहेगा।
एमडी बी. राणावत के निर्देशानुसार विशेष चैकिंग एवं बिजली चोरी अभियान की शुरुआत बुधवार से की गई। सबसे पहले नागौर जिले के रियां, डेगाना और थांवला क्षेत्र में कनेक्शन जांचे गए। इस दौरान 52 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली चोरी में काम आने वाली केबल, मीटर समेत अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। उपभोक्ताओं पर 11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिजली चोरी के तरीकों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी बतौर साक्ष्य की गई।
4 टीमें, 7 थानों का जाब्ता
अभियानमें एडिशनल एसपी राममूर्ति जोशी, एसई विजिलेंस जयदेव सिंह मांजू, डिप्टी सुरेंद्र कुमार भाटी, इंजीनियर एलआर थोरी, एससी मिरल, यूएस माचीवाल तथा जीडी फुलवारी समेत अन्य तकनीकी स्टाफ ने कार्रवाई की। कार्रवाई में अवरोध की आशंका को देखते हुए अजमेर, नागौर, झुंझुनूं तथा सीकर जिले की बिजली थाना पुलिस के जाब्ते को भी बुलाया गया।
^\\\"\\\"विजिलेंस विंग के इंजीनियरों एवं पुलिस जाब्ते ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 52 मामले बिजली चोरी के पकड़े हैं। तय समय पर जुर्माना जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। आवश्यकता होने पर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। नागौर में अभियान फिलहाल जारी है।\\\' -राममूर्तिजोशी, एएसपीविजिलेंस, अजमेर डिस्कॉम