पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सड़क हादसों में सात घायल

दो सड़क हादसों में सात घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो सड़क हादसों में सात घायल

नागौर.श्रीबालाजीथाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात जने घायल हो गए। अलाय 108 के ईएमटी गुरप्यार सिंह पायलट अजीत विश्नोई ने बताया कि अलाय निवासी प्रेम (18) पुत्र रामनिवास विश्नोई बाइक लेकर नागौर से अलाय रहा था। सुरेश पुत्र जीतूराम विश्नोई बाइक लेकर थलांजू रोड होते हुए गांव जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे ऑटो को ओवरटेक करते समय दोनों की बाइक टकरा गई। दोनों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर होने पर प्रेम को जोधपुर रैफर कर दिया। रोहिणी में एक जीप पलटने से तीन महिलाओं समेत पांच जनों के चोटें आई हैं। रोहिणी निवासी जब्बरसिंह राजपूत, भंवरसिंह, बबली कंवर, रतनकंवर भंवरी देवी को राजकीय अस्पताल लाया गया। सभी को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।

जालीनोट का मामला एक साल बाद दर्ज

नागौर.जयपुरसे आई जीरो नंबरी एफआईआर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात जाली नोट को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जयपुर के चित्रकूट योजना, वैशाली नगर स्थित आरबी आई प्रबंधक दावा अनुभाग बजरंग लाल मीणा पुत्र रघुनाथ ने जयपुर थाने में रिपोर्ट दी थी कि नागौर की एसबीबीजे बैंक से उनकी शाखा में 100 रुपए के 6 जाली नोट पहुंचे हैं। इनका लेनदेन वर्ष 2013 में हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।