पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सक के देरी से पहुंचनें से हुई अव्यवस्था

चिकित्सक के देरी से पहुंचनें से हुई अव्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेत्र जांच शिविर में 425 मरीजों की जांच

लॉयन्सक्लब के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति एवं एमआरएस नागौर के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 425 रोगियों की जांच की गई। इनमें से 123 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। लॉयन दलपतसिंह रूणिजा के सौजन्य से राजकीय चिकित्सालय परिसर में आयोजित किए गए इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह देखा गया और कुचामन एवं आस पास के क्षेत्रों के मरीज इस शिविर में जांच करवाने पहुंचे। शिविर में नागौर राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. प्रदीप गुप्ता और डॉ. लुकमान खां ने मरीजों की आंखों की जांच की। लॉयन्स क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद 123 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और इन मरीजों का राजकीय चिकित्सालय में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही मरीजों के लिए दवाएं, लैंस, चश्में भी नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। शिविर शुभारंभ के अवसर पर विधायक विजयसिंह चौधरी, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल बक्ता, अशोक काला, दलपतसिंह रूणिजा, संजीवसिंह, चेतन खालड़का, नरेंद्र शर्मा, राजू गौड़, प्रमोद खंडेलवाल, मोहम्मद शकील, नरेश जैन, बाबूलाल मांधनिया, रफीक खान सहित कई लोग उपस्थित थे।

कुचामन सिटी. लॉयन्सक्लब के निशुल्क नेत्र जांच शिविर में जांच करते नेत्र चिकित्सक।