एसएसए की मासिक कार्यशाला हुई
कुचामन सिटी जिलापरियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, नागौर के निर्देशानुसार बुधवार को ब्लॉक कुचामन में सीसीई मासिक कार्यशाला का आयोजन रिसोर्स विद्यालय लिचाणा में हुआ। संदर्भ व्यक्ति के रूप में दिलीप कुमार व्याख्याता, डाइट कुचामन सिटी एवं आरपी कन्हैयालाल कुमावत घनश्याम सिंह राठौड़ ने हिन्दी पर्यावरण विषय की सीसीई के प्रति समझ बनाने एवं क्षमता वर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में अनुपस्थित रहे शिक्षकों के लिए प्रधानाचार्या को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। माह के द्वितीय बुधवार को हिन्दी, पर्यावरण एवं माह के तृतीय मंगलवार को अंग्रेजी, गणित की कार्यशाला होगी। इनमें से किसी दिवस राजकीय अवकाश होने पर महीने के द्वितीय शुक्रवार को वर्कशॉप होगी।