- Hindi News
- आर्य के 88 वें जन्मदिवस पर कई संस्थाएं करेंगी नागरिक अभिनंदन
आर्य के 88 वें जन्मदिवस पर कई संस्थाएं करेंगी नागरिक अभिनंदन
शहरके वयोवृद्व राजनेता और समाजसेवी प्रकाशचंद आर्य के 88 वें जन्मदिवस को नगर की विभिन्न स्वयेसेवी संस्थाएं अमृत महोत्सव के रूप में मनाएंगी।
इस दिन उन्हें अमृत कलश भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नटवरलाल बक्ता ने बताया कि 21 दिसंबर को शहर के सामाजिक, राजनैतिक, साहित्यिक एवं कला क्षेत्र के वयोवृद्ध कार्यकर्ता प्रकाशचंद आर्य का 88 वां जन्मदिवस है। विकास भवन के सभागार में में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम में नागौर सांसद सीआर चौधरी, विधायक विजयसिंह चौधरी, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के सह संयोजक कमल पहाड़िया एवं राधेश्याम गट्टाणी ने बताया कि आर्य हमेशा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका में रहे हैं।