पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर चला ड्रामा िफर भी जायल कॉलेज के प्राचार्य नहीं हुए रिलीव

दिनभर चला ड्रामा िफर भी जायल कॉलेज के प्राचार्य नहीं हुए रिलीव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एसआर रिणवा ने शनिवार को एपीओ होने से इनकार कर दिया। इसके कारण नागौर से आए मिर्धा कालेज के प्राचार्य एसएन त्रिवेदी को बैरंग लौटना पड़ा। त्रिवेदी रिणवा के स्थान पर कालेज के व्याख्याता चेनाराम को प्राचार्य का कार्यभार दिलवाने आए थे। रिणवा को शुक्रवार को कॉलेज शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर एपीओ करते हुए जयपुर मुख्यालय पर उपस्थित देने के निर्देश दिए गए थे।

एपीओ आदेश की सूचना मिलने पर नागौर से मिर्धा कालेज के प्राचार्य एसएन त्रिवेदी जायल पहुंचे और रिणवा से कहा कि कॉलेज निदेशालय ने उन्हें फोन पर रिणवा को रिलीव करने के आदेश दिए हैं। उनका चार्ज व्याख्याता चेनाराम को देना है। एसआर रिणवा ने साफ इनकार करते हुए कहा कि उन्हें प्राप्त हुए आदेश में ऐसी कोई सूचना नहीं है। असल में रिणवा को एपीओ करने के आदेश शनिवार दोपहर ही कालेज पहुंचे थे। आदेश के अनुसार प्राचार्य को महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता को चार्ज सौंपकर रिलीव होने के लिए निर्देशित किया गया था।

कुछ देर बाद नागौर के मिर्धा कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एसएन त्रिवेदी, व्याख्याता शंकरलाल जाखड़ कैशियर जितेन्द्र फुलवारिया कॉलेज के सबसे जूनियर व्याख्याता चेनाराम को प्राचार्य का चार्ज दिलाने महाविद्यालय परिसर पहुंचे। लेकिन रिणवा ने उन्हें साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें महाविद्यालय के वरिष्ठतम व्याख्याता को चार्ज देने के निर्देश हैं, इस प्रकार जबरदस्ती से वे रिलीव नहीं होंगे।

शेषपेज 15 पर