पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडवाना में बास्केटबॉल प्रतियोगिता जारी

डीडवाना में बास्केटबॉल प्रतियोगिता जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरएम उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में चल रही 59 वीं 17 19 वर्षीय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को अनेक मैच खेले गए। यह प्रतियोगिता शहर के राजकीय बांगड़ उमावि, राजकीय बांगड़ महाविद्यालय एवं छात्रावास, बच्छराज आदर्श विद्या मंदिर के बास्केटबॉल मैदानों पर आयोजित हो रही है।आयोजक नानूराम सुण्डा ने बताया कि 19 वर्षीय में नागौर-हनुमानगढ़ के बीच खेले गए मैच में नागौर ने हनुमानगढ़ को 45-26 से हराया। जबकि राज फतेह उदयपुर ने बारां को 18-04 से हराया। जैसलमेर एकेडमी और चुरु के बीच खेले गए मैच में चुरु टीम विजेता रही। इसके अलावा उदयपुर ने जयपुर-2 को 38-20 से, पाली-हनुमानगढ़ के बीच खेले गए मैच में पाली ने हनुमानगढ़ को 45-34 से हराया। जयपुर-1 और राजसमंद के बीच खेले गए मैच में जयपुर-1 ने 58-34 से जीत हासिल की। साथ ही अलवर-टोंक के बीच खेले गए मैच में अलवर 47-19 से विजेता रहा। वहीं अजमेर-बांसवाड़ा के बीच खेले गए मैच में अजमेर 44-11 से विजेता, भरतपुर-चित्तौडग़ढ़ के बीच खेले गए मैच में चित्तौडग़ढ़ 28-18 से विजेता रहा। कोटा-गंगानगर के बीच खेले गए मैच में गंगानगर 65-58 से विजेता, झुंझुनूं सार्दुल स्पोर्टस एवं बीकानेर में झुंझनू 42-4 से जीत हासिल की।

उन्होंने बताया कि स.प. सीकर-करौली में से स.प. सीकर 42-04 से विजेता, झालावाड़ डूंगरपुर में झालावाड़ 24-15 से विजेता, झालावाड़-बारां में झालावाड़ 36-9 से विजेता, सीकर-जैसलमेर में सीकर 40-8 से विजेता, भीलवाड़ा डूंगरपुर में भीलवाड़ा 59-6 से विजेता, बीकानेर-जैसलमेर में बीकानेर 30-11 से विजेता, चुरु-जयपुर-2 में चुरु 40-14 से विजेता रहे। इसके अलावा 17 वर्षीय मैच में स.प. सीकर और बीकानेर में स.प. सीकर 51-20 से विजेता, गंगानगर-बाड़मेर में गंगानगर 41-21 से विजेता, जोधपुर-पाली में जोधपुर 51-21 से विजेता, जयपुर-2 अजमेर में अजमेर 32-04 से विजेता, हनुमानगढ़ चुरु में हनुमानगढ़ 42-20 से विजेता, जैसलमेर एकेडमी और डूंगरपुर में जैसलमेर एकेडमी 41-02 से विजेता, सीकर और जालौर में सीकर 42-06 से विजेता एवं बाड़मेर-डूंगरपुर में बाड़मेर 40-16 से विजेता रहा।

डेगाना.डेगानाकी रेगरों की ढाणी की राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में चल रही 59 वीं नागौर जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्