पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार शिक्षामंत्री का जताया आभार

सरकार शिक्षामंत्री का जताया आभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम द्वारा शनिवार को सरकार शिक्षामंत्री का आभार जताया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की पांच सूत्रीय मांग पर शिक्षामंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए मांग पत्र की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। संगठन ने सरकार शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ सियाराम एकीकरण, समानीकरण, स्कूलों में समय परिवर्तन एवं रिक्त पदों को भरने को लेकर 2 सितंबर से आंदोलन कर रहा था। एकीकरण में शिक्षकों का मूल विभाग नहीं बदला जाए, एकीकरण कम नामांकन वाली स्कूलों एससी एसटी बस्तियों की स्कूलों को एकीकरण से मुक्त रखा जाए, समानीकरण आरटीई के अनुसार हो आदि मांगे सरकार ने मान ली। स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर शिक्षामंत्री ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।