पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम डेह स्थित नायकों की ढाणी की राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को प्रबंध समिति सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। दक्ष प्रशिक्षक मोहम्मद फारुख ने बताया की प्रशिक्षण के दौरान स्कूल की गतिविधियों, विकास योजना, प्रबंध समिति के कार्य अधिकार, निशुल्क अनिवार्य शिक्षा का अधिनियम 2009 एवं शिक्षा अभियान के विभिन्न कार्यक्रम आदि की जानकारी दी। शिविर व्यवस्थापक गजेंद्रसिंह उदावत ने बताया की शिविर में कुल 8 स्कूलों के 32 सदस्यों ने भाग लिया। नोडल अधिकारी रामेश्वरलाल ने दक्ष प्रशिक्षकों सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि 6-14 आयु वर्ग के बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूलों से जोड़कर गुणवत्ता पूर्वक शिक्षण कार्य में सहयोग देने पर जोर दिया।