पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर. हालनियुक्त पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा हो जाने पर शनिवार

नागौर. हालनियुक्त पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा हो जाने पर शनिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. हालनियुक्त पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा हो जाने पर शनिवार को डीडवाना रोड स्थित क्षत्रिय माली संस्थान में उनका दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि नागौर कलक्टर वीणा प्रधान थी। अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी दलवीर सिंह ढढ्ढ़ा ने की। कार्यक्रम में राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष राधाकिशन निम्बड़, कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी पटवार संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधन विश्नोई ने पटवारियों की समस्याओं के संबंध में कलक्टर को अवगत करवाते हुए उनके समाधान का अनुरोध किया। कलक्टर ने प्रशिक्षु पटवारियों को गरीब को गणेश मानकर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन सही ढंग से पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से करने को कहा। एसडीएम दलवीर सिंह ढढ्ढ़ा ने पटवारियों को राजकीय कार्य समय पर त्वरित एवं पारदर्शिता से करने की हिदायत दी। पटवार प्रशिक्षण शाला के प्रधानाध्यापक कल्याणसिंह मीणा ने दीक्षांत समारोह में आने वालों का आभार जताया। मंच संचालन भू अभिलेख निरीक्षक रुघाराम सेन ने किया। प्रशिक्षु पटवारी पंकज रणजीत चारण ने काव्य पाठ किया।

प्रशिक्षु पटवारियों को दीक्षांत समारोह में दी सीख