पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर जिले के दोनों हाइवे पर नहीं सुरक्षा के खास इंतजाम

नागौर जिले के दोनों हाइवे पर नहीं सुरक्षा के खास इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नागौर/कुचामन/डीडवाना

भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान का मध्यप्रदेश कहे जाने वाले नागौर जिले से राज्य के सात जिलों की सीमाएं लगती हैं और जिले से होकर दो नेशनल हाइवे निकलते हैं। इनका क्रॉस भी नागौर शहर में होता है। बीकानेर से अजमेर वाला हाइवे संख्या 89 है तो जोधपुर से नागौर होकर लाडनूं से चूरू जिले में प्रवेश करने वाला हाइवे संख्या 65 कहलाता है। इन हाइवे से होकर पिछले दिनों अनेक अपराधियों के आवागमन ने नागौर जिले ही नहीं, प्रदेश के अनेक जिलों की पुलिस की नींद उड़ा दी है। कहीं भी अपराध कर अपराधी से इन दोनों हाइवे से होकर आसानी से निकल रहे हैं क्योंकि इन हाइवे पर तो पूरी तरह पुलिस की गश्त हो रही है और ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।

19फरवरी 2014, रात 1 बजे : कोतवालीथानांतर्गत डीटीओ कार्यालय के सामने हाइवे 89 पर पेट्रोल और डीजल से भरा टैंकर जा रहा था। तभी पीछे से एक बोलेरो आई और टैंकर को ओवरटेक कर आगे खड़ी हो गई। आरोपियों ने ड्राइवर और खलासी को नीचे उतारा। जेब में रखे 35 हजार रुपए छीने और उसे पीटते हुए बोलेरो में डालकर ले गए। फलौदी रोड पर सुनसान जगह चालक खलासी को पटक दिया। कुछ दूर ले जाकर टैंकर को खाली कर लिया। दो दिन बाद चालक और खलासी जैसे तैसे कोतवाली पहुंचे और अपनी दास्तान सुनाई।

28मई 2014, रात 12 बजे : जायलथानांतर्गत तरनाऊ गांव की सरहद स्थित एक होटल से जैसे ही एक व्यापारी अपनी बाइक लेकर घर के लिए निकला, बोलेरो में आए कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोका, मारपीट की और 30 हजार रुपए सहित अन्य सामान लूट ले गए।

5सितंबर 2014, रात 10.30 बजे : कोतवालीथानांतर्गत राजकीय स्टेडियम के सामने हाइवे 65 पर पट्टियों से भरा एक ट्रक जा रहा था। पीछे से पिकअप में कुछ बदमाश आए और चालक को नीचे उतारा। उससे 20 हजार रुपए छीन कर मारपीट की और भाग गए। ड्राइवर थाने गया और अपनी पीड़ा बताई। पुलिस ने मौका देखने के बाद एक बार तो वारदात की बात से ही इनकार कर दिया। बाद में रिपोर्ट देने के लिए कहा। इसके लिए अलग से स्टाफ नहीं होने से इसका दिन में कस्बे में उपयोग किया जाता है। रात्रि में पुलिस थाना स्टाफ ही हाइवे पर पेट्रोलिंग करता है। दिन में ड्यूटी के बाद रात में हाइवे पर पेट्रोलिंग महज खानापूर्ति बनी हुई है। दूसरी तरफ पेट्रोलिंग के लिए मिली टवेरा की समय पर सर्विसिंग नहीं होने से इसे कई बाद