शव परिजनों को सुपुर्द किया
मकराना. मकरानाके भोंट मार्बल खनन रेंज की खान संख्या 178 में शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना में मजदूर की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। दोपहर बाद गांगवा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार गिरधारी गुर्जर के दादा सांवला राम ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाया कि उसका पौत्र खान में काम कर रहा था। इसी दरम्यान उस पर अचानक पत्थर गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि खान पर सूचना बोर्ड नहीं लगा होने के कारण शुक्रवार को पुलिस को भ्रम की स्थिति हो गई और पहले दुर्घटनास्थल खान संख्या 173 बताया एवं इसी आधार पर कागजी कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी। शनिवार को मामला दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई यह खान जाकिर चौधरी के नाम से है। मामले की जांच एएसआई भंवर सिंह कर रहे हैं।
घरमें घुसकर जानलेवा हमला
मकराना. घरमें घुसकर जानलेवा हमला करने का एक मामला शनिवार को पुलिस थाना मकराना में दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार नंदू सिंह पुत्र मेघ सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई लक्ष्मण सिंह पुत्र समंदर सिंह गांव में परिवार सहित रहता है। वह 18 सितंबर को घर में बैठा था कि रात्रि में लगभग नौ बजे भाग सिंह पुत्र हरिसिंह, नरेन्द्र सिंह महेन्द्र सिंह पुत्र भागसिंह, दातार सिंह पुत्र शैतान सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुत्र पन्ने सिंह, बाबूलाल सिंह पुत्र बाल सिंह तथा ईश्वर सिंह पुत्र प्रभुसिंह तीन चार अन्य हथियारों से लैस होकर आए और परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। हमले में लक्ष्मण सिंह की पसलियां टूट गई जिसे गंभीर अवस्था में अजमेर भर्ती करवाया गया। आरोपियों ने उसकी भाभी बच्चों के हाथ पैर तोड़ दिए। उनको भी अजमेर में भर्ती करवाना पड़ा। गांव के सुल्तान सिंह ने सभी घायलों को पहले कुचामन बाद में अजमेर भर्ती करवाया था। नंदू जयपुर में नौकरी करता है तथा घटना की इत्तला मिलने पर पहले अजमेर गया तथा इसके बाद मकराना में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर शांतिलाल कर रहे हैं।
स्कूलसे पंखा चोरी
मौलासर. गांवसरदारपुरा खुर्द की राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोर ने कक्षा से पंखा चुरा लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम मीणा ने बताया कि जब शनिवार को वह विद्यालय पहुंचे तो एक कक्षा का ताला टूटा मिला। अंदर जाने प