पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पीने उमड़े लोग

स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पीने उमड़े लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़लू में बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। स्कूल के शिक्षक शैतानसिंह सांदू ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह चारण उनकी टीम ने सेवाएं दी। इस मौके पर स्कूली बच्चे शिक्षक मौजूद थे।

करनू गांव की टैगोर पब्लिक शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। आयुर्वेदिक चिकित्सक ओमप्रकाश ने विद्यालय में बच्चों को दवा पिलाकर स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संचालक प्रदीप चौधरी, विनोद महेला, दिलीप कुमार, विक्रम सैन, देवकरन, तेजसिंह, किशन सिंह, प्रियंका जैन, सुमन आदि मौजूद थे।

रायधनु|भाकरदके राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। गुढ़ा भगवानदास के आयुर्वेद चिकित्सक ओमप्रकाश पूनिया भाकरोद डॉ प्रहलाद के नेतृत्व में 1700 विद्यार्थियों ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष काढ़ा पीने पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया।

श्रीबालाजीमें भी पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

श्रीबालाजी| जगदंबाचौक में ग्रामीणों के तत्वावधान में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। प्रदीप तापडिय़ा, कमल किशोर, मदन लाल, गिरधारी लाल, बजरंग लाल, शंकर दास ने ग्रामीणों सहित स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया। वहीं आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक माणकचंद गौड़ ने दो हजार लोगों को काढ़ा पिलाया।

रोल|रातंगाकी सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। अध्यापक रामेश्वर भाटी ने बताया कि स्कूल में 350 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान निदेशक गूठाराम चांगल, धर्मेंद्र धायल, प्रहलाद गोदारा आदि मौजूद थे।

डीडवाना|नगरके पॉल स्टार शिक्षण संस्थान में स्कूली विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। संस्थान के निदेशक श्रीचन्द तुनवाल एवं प्रधानाचार्या शशि शेखावत ने बताया कि विद्यालय के करीब 1300 बच्चों को काढ़ा पिलाकर स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

गोटन| सिहुगांव में भी मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक विभाग प्रभारी सहदेव राम चौधरी के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।

बासनी में आज पिलाएंगे स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

बासनी| कस्बेमें बुधवार को स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा। बासनी सरपंच मोहम्मद सरदार ने बताया कि उनके द्वारा जन सहयोग यह दवा ग्रामीणों को पिलाई जाएगी। इसमें डॉ. त्रिपाठी, डॉ. मोहम्मद मुस्लिम और डॉ. मोहम्मद असलम की देखरेख में यह आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा।
मोहसिन अशरफी ने बताया कि बासनी में सुबह 10 बजे यह काढ़ा कलावाले जमातखाने में, नया मोहल्ला के जमातखाने और मंडल जमातखाने में पिलाया जाएगा। इन तीनों स्थानों में काढ़ा पिलाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रीबालाजी. स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पीने उमड़े महिलाएं बच्चेेें