- Hindi News
- खींवसर विधायक कल घेरेंगे नागौर कलेक्ट्रेट
खींवसर विधायक कल घेरेंगे नागौर कलेक्ट्रेट
डीडवानाके जीवनराम गोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह के भाई का पांच दिन सुराग लगा पाने में पुलिस को विफल बताते हुए खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने 12 दिसंबर को नागौर कलेक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा की है। जोधपुर आए विधायक बेनीवाल ने कहा कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। बेनीवाल ने कहा कि जब कोटा में अपहृत बच्चे के हत्यारों का सुराग पुलिस दबाव बनाने पर लगा सकती है तो इस मामले में भी लोगों को दबाव बनाना ही पड़ेगा। बेनीवाल ने कहा कि सरकार ने एक साल में कुछ किया ही नहीं तो जश्न किस बात का मना रही है। किसान को बिजली नहीं मिली रही। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। सालभर में 150 बार पुलिस पिट चुकी। जेल में हत्या की वारदातें हो चुकी। परिवहन मंत्री तक से टोल पर हाथापाई हो जाती है। जश्न के लिए बसों का बंदोबस्त भी परिवहन विभाग कर रहा है।
गोदारा हत्याकांड