पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में चली सर्द हवा, कंपकंपी छूटी

रात में चली सर्द हवा, कंपकंपी छूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दिन और रात के तापमान में हो रही लगातार गिरावट के बाद अब बुधवार को दिन के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान सामान्य स्तर पर रहा। दिनभर सर्द हवा चलने से कंपकंपी रही। दिन में भी सर्द अहसास हुआ। छत पर धूप सेंकने वालों को भी राहत नहीं मिली। सुबह देर तक फिर शाम से ही सर्द अहसास बढ़ गया। तापमान घटने से दिनभर सर्द हवा चलती रही। कई लोग दिन में ही गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकले। एक दिन पूर्व ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले 5 दिन से दिन का तापमान मामूली घट-बढ़ रहा था। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री से घटकर 26 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में रात में चली सर्द हवा से कंपकंपी रही।