पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पायलट नागौर पहुंचे, कार्यकर्ताओं से मिले

पायलट नागौर पहुंचे, कार्यकर्ताओं से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाय और धर्म दोनों को भूली भाजपा : गहलोत

भास्कर न्यूज | जोधियासी/सुजानगढ़

पंचायतचुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बुधवार को तहसील के ग्राम कांधलसर में हुए शिंभुराम ढाका की मूर्ति का अनावरण एवं किसान सम्मेलन में दिग्गज नेताओं ने शिरकत की तथा भाजपा के एक साल कार्यकाल की आलोचना की।

किसान सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा गाय धर्म दोनों को भूल गई है, इसी कारण उसने गोशाला का अनुदान एवं धार्मिक तीर्थ यात्रा की योजना को बंद कर दिया।

लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक वर्ष में बदले की भावना से कार्य किया है। प्रदेश में विकास एवं कानून व्यवस्था दोनों ही खराब हो गई है। इस सरकार की सोच को लकवा मार गया है। उन्होंने कहा कि उतराखंड में आई त्रासदी में मृतकों के परिजनों को कांग्रेस सरकार की ओर से दी गई नौकरी पर भाजपा अड़ंगा लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांधलसर गांव से आज से ही पंचायत चुनाव की तैयारियों का आगाज हो गया है। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से एक वर्ष की उपलब्धि का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी हुई है। शेषपेज 13 पर

नागौर. सचिनपायलट का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

नागौर | कांग्रेसप्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का बुधवार को नागौर पहुंचने पर स्वागत किया गया। पायलट ग्राम कांधलसर में किसानों के हितैषी रहे शिंभूराम ढाका की मूर्ति का अनावरण करने आए हुए थे। पायलट का नागौर के गुड़ला चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जिले के युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में मौका देने पर पायलट का आभार व्यक्त किया गया। पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र ताकर मौजूद थे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा, विमल सोनी, सरपंच खुर्शीद अहमद, भलाराम भोबिया, ओमप्रकाश सेन, ताराचंद जांगिड़, प्रवीण सोलंकी, रतनलाल बारासा, नरेंद्र सांखला, शिवदयाल, अर्जुन चौधरी मुकेश सहित अनेक कांग्रेस