बर्तन व्यापारियों ने रखी शोकसभा
नागौर. नागौरबर्तन उत्पादक विक्रेता संघ द्वारा बुधवार को शाम पांच बजे शाेकसभा रखी गई थी। सुरेश पित्ती ने बताया कि सभा में बर्तन व्यापारी गौरी परिवार के नौ जनों की सड़क हादसे में हुई मौत पर खेद जताते हुए संवेदना प्रकट की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।