नियमित वेतनमान की मांग की
नागौर. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड़ के नेतृत्व में बुधवार को जिला परिषद सीईओ रामस्वरूप मीणा से मिला। 2012 में लगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के परीवीक्षा अवधि पूर्ण हाेने के बावजूद नियमित वेतनमान नहीं दिए जाने के मुद्दे पर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने नियमित वेतनमान नहीं देने को शिक्षकों के साथ अन्याय तथा अधिकारियों की उदासीनता बताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद का घेराव करने की चेतावनी दी। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जयपुर से विभाग का मार्गदर्शन मांगने के लिए समय मांगा। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक सप्ताह तक यदि शिक्षकों को उनका हक नहीं मिलता है तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। मोहम्मद सदीक, लोकेश निरंजनी, कैलाश काकड़ ओमप्रकाश मौजूद थे।