पार्लर प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
नागौर. यूकोग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। समारोह निदेशक पीएल सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सोनी ने कहा कि ब्यूटी पार्लर कार्य से जुड़कर एवं स्वरोजगार को अपनाकर अपने परिवार की आय में सहयोग करें। इस कार्यक्रम में अनुदेशक सीआर कुमावत ने उद्यमिता विकास एवं बाजार प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। आर सेठी केके सिंघाटिया ने बैंकिंग सेवा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण मंजू शर्मा ने दिया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।