खाली पदों पर विधायक ने भेजा पत्र
नागौर. नागौरविधायक हबीबुर्रहमान ने बुधवार को शिक्षा मंत्री निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को पत्र लिखकर स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की मांग की। उन्होंने लिखा कि वर्तमान समय में शिक्षा विभाग में डीपीसी के तहत पदोन्नतियां होनी प्रस्तावित हैं। उसमें जिले सहित विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण शहरी माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में वरिष्ठ शिक्षकों प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जाएं।