पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां

निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के तहत बुधवार को सीएमएचओ अशोक यादव ने मूंडवा अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गईं। इनमें अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते के लिए दिशा सूचक नहीं था, वार्ड में पर्दे नहीं लगे थे, कूलर को सीधा नल कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया था।

इसके अलावा लेबर रूम में नल आदि की सुविधा नहीं थी। साथ ही नोटिस बोर्ड पर लगाए गए नए कार्मिकों के नाम अपडेट नहीं किए गए थे तथा अस्पताल परिसर में कबाड़ पड़ा था उसकी नीलामी नहीं की गई। इन कमियों को पूरा करने के लिए दस दिन का समय दिया गया। इसके बाद दुबारा सघन निरीक्षण किया जाएगा।