पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकार पर श्रमिकों ने दिया धरना

मानव अधिकार पर श्रमिकों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को श्रमिकों ने धरना कलेक्टर को ज्ञापन दिया। न्यू नेशनल युवा विकास समिति के अध्यक्ष एमआर पठान ने बताया कि सह निर्माण मजदूर किसान मोर्चा राजस्थान न्यू नेशनल युवा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बड़ली रोड पर पिछले पांच दिनों में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। इस पर दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद रैली के रूप में दिल्ली गेट होते हुए असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। इसके बाद श्रम सह आयुक्त कार्यालय पहुंच कर श्रमिकों ने जल्द निस्तारण की मांग की। श्रमिकों ने कहा कि अगर जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो जिला स्तर पर आंदोलन होगा।

इस अवसर पर परवीर शेख, सैयद अख्तर अली, सुल्तान अहमद, खलील अहमद, रहीस अहमद, असलम नागराचा, रामचंद्र, नेनाराम, परमाराम, अजहरुदीन, हिम्मताराम, सलाउद्दीन सहित अनेक मजदूर मौजूद थे।

नागौर. अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर रैली निकाल कर कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते मजूदर।