पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में विश्नोई ने हासिल किया दूसरास्थान

प्रतियोगिता में विश्नोई ने हासिल किया दूसरास्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निदेशालयकॉलेज शिक्षा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बलदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय नागौर के बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी लक्ष्मण बिश्नोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रतिवर्ष निदेशालय द्वारा संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में शाश्वत जीवन मूल्यों का पाठ्यक्रम में समावेश विषय पर यह भाषण प्रतियोगिता हुई थी। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना गौड़ ने लक्ष्मण को 1500 रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 24 जनवरी 2015 को स्टैनी महाविद्यालय जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकरलाल जाखड़, प्रोफेसर सुरेंद्र कागट एवं डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने लक्ष्मण को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।