- Hindi News
- मनरेगा के तहत वन विभाग के हिस्से आए सबसे ज्यादा 643 काम
मनरेगा के तहत वन विभाग के हिस्से आए सबसे ज्यादा 643 काम
जिलाप्रमुख की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें महानरेगा वार्षिक कार्य योजना 2015-16 का प्लान श्रम बजट का अनुमोदन हुआ।
बैठक में विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा, 22 जिला परिषद सदस्य सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि महानरेगा वार्षिक कार्य योजना 2015-16 के तहत जिले में कुल 11 पंचायत समितियों में 41738 कार्यों का अनुमोदन हुआ। इनकी अनुमानित लागत 169667.13 लाख रुपए तय की गई। प्रस्तावित श्रम बजट 29114.41 लाख रुपए का है। इसमें से 107.60 लाख रुपए से मानव दिवस का सृजन होगा।