- Hindi News
- किसानों को कीटनाशक, बीज और उर्वरक सब्सिडी पर दें: चौधरी
किसानों को कीटनाशक, बीज और उर्वरक सब्सिडी पर दें: चौधरी
सांसदसीआर चौधरी ने किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने को लेकर सरकार से सवाल किया। सांसद ने कृषि मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि सरकार देश के विभिन्न राज्यों में किसानों को उचित कीमत पर कितना उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक प्रदान कर रही है। राज्यवार इसकी मात्रा कितनी है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री मोहन भाई कुंडारिया ने बताया कि किसानों को सब्सिडी प्राप्त मूल्यों पर यूरिया तथा डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराए जाते हैं। उर्वरकों को सब्सिडी प्राप्त मूल्यों पर उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक कंपनियों को सब्सिडी देती है। सांसद ने किसानों से इसका फायदा उठाने की बात भी कही।
मानसून की देरी से खरीफ सीजन में फसल की बुवाई का कवरेज घटा
नागौर.केंद्रीयकृषि मंत्रालय ने मौजूदा वर्ष के दौरान खरीफ फसलों के क्षेत्रीय कवरेज में गिरावट का मुख्य कारण इस बार देश में विलंब से मानसून का पहुंचना तथा मानसून के दौरान बारिश का कम होना माना है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सांसद सीआर चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। सांसद ने फसल क्षेत्र में कमी के संबंध में जानकारी चाही थी। कृषि मंत्री ने बताया कि देरी से आए मानसून कम वर्षा के चलते इस बार देश भर में खरीफ फसलों के क्षेत्रीय कवरेज में कमी आई है।
डीजल पर सब्सिडी की कोई स्कीम नहीं, राज्य सरकार दे सकती है बिजली पर सब्सिडी
नागौर।केंद्र सरकार की ओर से किसानों को डीजल पर सब्सिडी देने का कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। इसके अलावा राज्य सरकार चाहे तो किसानों को बिजली पर सब्सिडी दे सकती है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री मोहन भाई कुंडारिया ने नागौर सांसद सीआर चौधरी के सरकार का किसानों को डीजल एवं बिजली पर सब्सिडी देने के प्रस्ताव संबंधी सवाल का जवाब देते हुए लिखित में दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्तमान में किसानों को डीजल सब्सिडी स्कीम का कार्यान्वयन नहीं किया जा रहा है।