- Hindi News
- आयकरदाताओं को समय पर कर चुकाने के फायदे समझाए
आयकरदाताओं को समय पर कर चुकाने के फायदे समझाए
नागौर. आयकरदाताओंको अग्रिम आयकर के फायदे बताने अन्य जानकारियां देने के लिए विभाग की ओर से कार्यालय में बुधवार को आयकरदाताओं के साथ एक अग्रिम आयकर संगोष्ठी रखी गई। संयुक्त आयकर आयुक्त जयसिंह ने करदाताओं से अपनी सही आय का आकलन कर 15 दिसंबर से पूर्व अधिक से अधिक अग्रिम आयकर की किश्त जमा करवाने का आग्रह किया। उन्होंने इससे जुड़े प्रावधान भी समझाए। संचार क्रांति हो जाने से विभाग के पास प्रत्येक आयकर दाता की ओर से किए गए व्यवहार की जानकारी उपलब्ध रहती है। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए कर समय पर जमा करवाएं। आयकर अधिकारी राजेंद्र मोहन मीणा ने आयकर नहीं भरने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
समयपर चुकाने का दिलाया विश्वास : संगोष्ठीमें मौजूद व्यापारी, सीए, अधिवक्ता कर सलाहकारों ने भी विचार रखे। कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष भोजराज सारस्वत ने ज्यादा से ज्यादा अग्रिम आयकर जमा करवाने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाखोटिया ने कर संबंधी जानकारी दी। संगोष्ठी में आयकर अधिकारी आरपी जलथुरिया, भागचंद मीणा, निरीक्षक प्रेमसुख डिडेल, देवेंद्र मुरारिया, सीए संजय मित्तल, राजेश शाह, रामरतन मांडण, मनीष मित्तल, मुकेश चौरडिय़ा, आनंद परसावत, अधिवक्ता कमल जोशी, किशन मुरारी, कमल पुरोहित, देवेंद्र सुराणा, व्यापारी भगवान कुमार तापडिय़ा, हीरालाल मोदी, निरंजन अग्रवाल, शरद राठी, जगवीर छाबा, नवरतन चोरडिय़ा, मोहब्बत राज पंवार, राजेंद्र असावा, धर्माराम माली सहित बड़ी संख्या में आयकर दाता मौजूद रहे। मंच संचालन मोहम्मद शरीफ छींपा ने किया।
नागौर. इनकमटैक्स ऑफिस में अग्रिम कर संगोष्ठी के दौरान मंचासीन अतिथि तथा मौजूद व्यापारी, अधिवक्ता अधिकारी।