बेनीवाल ने कहा कलेक्ट्रेट का घेराव कल
बेनीवाल ने कहा कलेक्ट्रेट का घेराव कल
नागौर| जीवनरामगोदारा हत्याकांड मामले में गवाह के भाई इंद्रचंद का अपहरण होने छह दिन से सुराग नहीं लगने के मामले में अब 12 दिसंबर को नागौर में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिले में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या के आरोपी विजेंद्र सिंह इंडाली से जो सिम कार्ड मिले हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए।