पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चलाते मोबाइल पर बात कर रहा युवक रोड रोलर से टकराकर घायल

बाइक चलाते मोबाइल पर बात कर रहा युवक रोड रोलर से टकराकर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेररोड पर रीको इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के पास गुरुवार देर रात एक युवक को बाइक चलाते मोबाइल पर बात करना भारी पड़ गया। वह आगे चल रहे रोड रोलर को देख नहीं पाया और बाइक उसमें घुसा दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में स्थानीय धर्मकांटे के कुछ लोग उसे कार में डालकर नागौर के राजकीय चिकित्सालय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जयपुर का रहने वाला हाल नागौर निवासी मनीष (26) पुत्र शीश राम जाट बाइक पर शहर से बलाया रोड स्थित नए हाउसिंग बोर्ड की तरफ जा रहा था। वह ठेकेदार के रूप में काम करता है। वह मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। बालाजी धर्मकांटे के पास रोड पर आगे चल रहे रोलर में पीछे से उसकी बाइक टकरा गई। नीचे गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद रोलर चालक तो मौके से भाग गया। लोगों ने 108 को सूचना दी, लेकिन जब काफी देर तक कोई नहीं आया तो कांटे पर बैठे भगवान राम, राकेश बिश्नोई पंकज बिश्नोई ने उसे अपनी कार में डाला और नागौर के राजकीय चिकित्सालय में ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया।

सूचनाके बाद भी नहीं पहुंची पुलिस : लोगोंने कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी, लेकिन देर रात तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान दोनों वाहन सड़क पर ही रहे। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हाे गए। गौरतलब है कि यहां अंधेरा रहता है। एक तो अंधेरा, ऊपर से रोलर के पीछे कोई रेडियम संकेत भी नहीं था। इस कारण युवक उसे देख नहीं पाया। अंधेरे के कारण देर रात तक यहां से आने जाने वाले वाहन बार बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच रहे थे।

नागौर। सदर थाना पुलिस ने सिंगड़ गांव में तालाब के पास दबिश देकर तीन जनो को ताश पत्ती पर जुआ खेलते गिरफ्तार कर 5250 रुपए बरामद किए। पुलिस के अनुसार बासनी निवासी मोहम्मद सदीक, मोहम्मद अल्ताफ रज्जब अली सिंगड़ में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।