- Hindi News
- अहिछत्रपुर की प्राचीरों से बरसाया सूफियाना रंग
अहिछत्रपुर की प्राचीरों से बरसाया सूफियाना रंग
झूम उठे मेहमान
कला की रंगत
सूफियाना संगत
मेहरानगढ़म्यूजियम ट्रस्ट जोधपुर की ओर से 9 से 11 फरवरी तक चले वर्ल्ड सैक्रर्ड स्पिरिट फेस्टिवल (विश्व पवित्र आत्मा महोत्सव) का आयोजन नागौर के ऐतिहासिक अहिछत्रपुर दुर्ग में हुआ।
इसमें भूटान की घाटियों और जंगलों से होकर कलाकार नमका लामो और पेमा समंद्रप के संतूर से रूहानी आवाज ......चीन के ली डागूयो का गिटार........ सूफियाना सॉन्ग से तड़पती रूह तक खनखना देने वाला डॉ. मदनगोपाल सिंह का चार यार.....पंडित कुशाल दास के सितार से गूंजती बंगाल की पहचान....जैसलमेर के लंगा और मांगणियार गायकों की मिठास। दुनिया की भिन्न-भिन्न कला और वहां का रूहानियत भरा सूफियाना रंग नागौर के अहिछत्रपुर की प्राचीरों से होकर बुधवार को उतरा तो मंजर ऐसा हो गया कि जैसे रूह से लेकर आसमां तक जर्रा-जर्रा अमन मोहब्बत और शांति का संदेश दे रहा हो। रात को आसमां में तारे टिमटिमा रहे थे।
पेज16 भी पढ़ें.......
नागौर. फ्रेंकोइज अटलान प्रदीप कृष्णन के सूफी कलाम पर श्रोता झूम उठे।
नागौर. अहिछत्रपुर के गढ़ में सूफियाना संगत पेश करते फ्रेडरिक फर्नी, लिली अनवार सहित अन्य देशों से आए सूफी कलाकार।