- Hindi News
- कुचामन में फ्लू संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम
कुचामन में फ्लू संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम
हैल्थ रिपोर्टर | नागौर/ कुचामन/ थांवला
जिलेमें स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बावजूद फ्लू का कहर जारी है। जिले में लगातार संदिग्ध, पॉजिटिव मौत हो रही है। चिकित्सा विभाग की ओर से रोकथाम के नाम पर केवल टेमी फ्लू देकर सर्वे ही किया जा रहा है। जिले में अब तक 55 लोगों की स्वाइन फ्लू संबंधी जांच हो चुकी है जिनमें 35 पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को कुचामन शहर में एक संदिग्ध महिला की मौत हो गई। दूसरी ओर थांवला में भी एक स्वाइन फ्लू मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।
कुचामनसिटी| स्वाइनफ्लू संदिग्ध महिला ने बुधवार दम तोड़ दिया। कार्यवाहक पीएमओ डॉ. शकील राव ने बताया कि बड़लाबास निवासी सुमन (35) प|ी जितेन्द्र सिंह को सोमवार को स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए सोमवार को जयपुर रैफर किया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। राव ने बताया कि मृतका के स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है लेकिन रोग के लक्षणों से ऐसा माना जा रहा है कि उसकी मौत स्वाइन फ्लू से ही हुई है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने पर ही लग पाएगा। चिकित्सा प्रशासन की ओर से बुधवार को सर्वे किया गया और सर्दी जुकाम के मरीजों को चिह्नित किया गया। शेषपेज 15 पर