पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री यूनुस खान को दिए ज्ञापन

मंत्री यूनुस खान को दिए ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| प्रभारीमंत्री युनूस खान के बुधवार को नागौर दौरे के समय विभिन्न संगठनों लोगों ने ज्ञापन दिए। यहां कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय भर्ती नियम 1999 में संशोधन करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। संघ जिलामंत्री डूंगरसिंह भाटी ने बताया कि उपरी पदों पर पदोन्नति के लिए कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन करने के लिए पत्रावली कार्मिक विभाग में विचाराधीन चल रही है। इसी प्रकार अजमेर-नागौर नेशनल हाइवे 89 में थावलां गांव में प्रस्तावित बाइपास निर्माण के बारे में थावलां के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कम्पनी जीवीआर इन्फ्रा चेन्नई के डायरेक्टर मैनेजर दीपक कुमार कम्पनी पटवारी हडमाना राम पर आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगो से मिलीभगत कर निर्माण किया जा रहा है।एनटीटी अभ्यर्थियों के द्वारा एनटीटी डिग्रीधारी अध्यापकों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों में करवाने को लेकर ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने दो साल से नियमित रुप से उपस्थित होकर अथक परिश्रम करने, बहुमूल्य समय परिवार वालों की गाढ़ी कमाई खर्च करने के बाद प्राथमिक प्रशिक्षण प्राप्त किए करीब 50 हजार से अधिक बेरोजगार नवयुवक राज्य में पिछले 10 सालों से दर-दर की ठोकरें खा रहे है। बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री को होम्योपैथिक चिकित्सकों की भर्ती करवाने को लेकर ज्ञापन दिया।