- Hindi News
- नहरी पानी, ओवरब्रिज, कॉलेजों के लिए तैयार होगा नागौर का बजट
नहरी पानी, ओवरब्रिज, कॉलेजों के लिए तैयार होगा नागौर का बजट
जिलेके विकास संबंधी गतिविधियों पर समीक्षा के लिए बुधवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री यूनुस खान की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सांसद सीआर चौधरी, विधायक हबीबुर्रहमान, मकराना विधायक श्रीराम भींचकर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव अश्विनी भगत, विभिन्न पंचायत समिति प्रधान, कलेक्टर राजन विशाल, पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सुहासा तथा अतिरिक्त कलेक्टर कालूराम सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के विकास की रूपरेखा तथा प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। विकास कार्यों के प्रस्ताव बजट घोषणा में शामिल करवाने तथा राज्य सरकार को भेजे जाने पर भी इस दौरान मंथन किया गया।
इनपर रहा फोकस
बैठकमें आगामी बजट प्रस्तावों में शामिल करने के लिए बीकानेर तथा जोधपुर रेलवे फाटक पर एवं लाडनूं में रेलवे ओवर ब्रिज के प्रस्ताव शामिल करने पर सहमति हुई। इसके अलावा विधि विश्वविद्यालय के लिए भवन निर्माण, बहु-खेल केन्द्र मल्टीपल गेम्स सेंटर, नागौरी बैल संवर्धन केन्द्र, जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप में महाविद्यालय तथा महिला महाविद्यालयों की स्थापना के अंतर्गत प्राथमिक रूप से डेगाना में महाविद्यालय, डीडवाना में अतिरिक्त ड्रग वेयर हाउस, कुचामन में अल्पसंख्यक बालिकाओं के छात्रावास, मकराना मार्बल खनन पर लगने वाली रॉयल्टी पर समान नीति अपनाने, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय को नागौर में स्थापित करवाने, जिले में मेडिकल वेटरनरी महाविद्यालय खुलवाने तथा जिले में पंचायतीराज प्रशिक्षण अनुसंधान केन्द्र खोलने के प्रस्तावों को भी राज्य सरकार को भिजवाने पर चर्चा की गई तथा सहमति प्राप्त की गई।
इन्होंनेदिए सुझाव
बैठकमें सांसद चौधरी ने भी विभिन्न सुझाव दिए जिनमें पुष्कर से सालासर तक न्यूनतम दूरी का सड़क मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव भी सरकार को भिजवाया जाएगा। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सांसद ने पीएचईडी के अधिकारियों को जिले की आपात योजना तैयार रखने के लिए कहा। वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जलापूर्ति संबंधी कार्यों की निगरानी रखी जाए।
अधिकारीजनता को तवज्जो दें
प्रभारीमंत्री यूनुस खान ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मंशा है कि राज्य सरकार का प्रत्येक अधिकारी जनता की पीड़ा सुने और उनकी समस्या का तत्काल निपटारा करवाने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि जिले में गरीब, किसान और दूर दराज के इलाके से आने वाले पीड़ित की बात को पहले सुना जाए। उसकी समस्या का निपटारा हो। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा लगे कि वह किसी अधिकारी के पास गया तो उसकी बात सुनी गई उसकी समस्या का समाधान हुआ। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे ईमानदारी निष्ठा से काम करें ताकि सरकार को इससे आगे की योजनाओं को लागू करने में अासानी हो। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के विकास को लेकर जो भावी योजना बना चुकी है उन सभी योजनाओं को गति देने का समय गया है।
नागौर. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेते मंत्री युनूस खान एवं अन्य अधिकारी।