- Hindi News
- नवरात्रा के दौरान गोठ मांगलोद के लिए रोडवेज की मिलेगी सेवा
नवरात्रा के दौरान गोठ मांगलोद के लिए रोडवेज की मिलेगी सेवा
नागौर| नवरात्रापर्व के दौरान गोठ मांगलोद दधिमति माता मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को नागौर से रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी।
दाधीच न्याति संस्था के अध्यक्ष भारतीश चन्द्र जोशी ने बताया कि दाधीच समाज की मांग एवं भारतवर्ष से आने वाले यात्रियों की सुविधार्थ नागौर आगार प्रबन्धक ने गोठ मांगलोद में नवरात्रा में होने वाले मेले में यात्री भार को देखते हुए नागौर से तरनाऊ वाया रोल, गोठ मांगलोद वापस नागौर के लिए एक विशेष बस सेवा प्रारंभ की है। यह सेवा तीन अक्टूबर तक जारी रहेगी।