पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन की 100 दुकान को बनाया जाएगा मॉडल शॉप

राशन की 100 दुकान को बनाया जाएगा मॉडल शॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबतक राशन की दुकानों पर सस्ता गेहूं और केरोसीन लेने की लाइनें लगती थीं मगर अब इन दुकानों पर शीघ्र ही ब्रांडेड साबुन, तेल, घी, किराने का सामान समेत कई प्रकार की वस्तुएं मिलेगी। इसके लिए कुछ राशन की दुकानों को मॉडल शॉप बनाया जाएगा। जिले में रसद विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया और 1237 दुकानों में से 100 दुकानों को मॉडल दुकानों के रूप में चिन्हित किया जाएगा।

सरकार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर उचित मूल्य दुकानों को मॉडल शॉप बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए अजमेर संभाग की 500 नागौर जिले की 100 से ज्यादा दुकानों को मॉडल शॉप का रूप दिया जाएगा। पीपीपी आधार पर प्रदेश में पांच हजार उचित मूल्य दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। नागौर रसद विभाग की ओर से जिले की 1237 दुकानों को सर्वे करवाया जा रहा है।

जिसमें से अभी तक 50 दुकानों को चिन्हित कर सूची मुख्यालय भेज दी गई है। सर्वे आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। यह सर्वे पंचायत समिति और उपखंड मुख्यालय स्तर पर किया जा रहा है।

सरकारको यह फायदा

जोदुकानदार अक्सर घोटाला या घपला करके अपनी कमाई बढ़ाया करते थे, कमाई के लिए अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं रहेगी। लाए और ले जाए गए माल की डिजिटल एंट्री होगी। सारा सिस्टम कंप्यूटरीकृत होगा। सरकार की आय में नुकसान पहुंचने की संभावना ना के बराबर रहेगी। आमजन के साथ धोखे की संभावना समाप्त होगी।

उचित मूल्य दुकान को मॉडल शॉप बनाने के लिए विभाग की ओर से मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत डीलर की स्वयं की न्यूनतम 200 वर्ग फीट की दुकान होनी चाहिए। जिसके सामने 30 फीट चौड़ी रोड हो। डीलर के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होना जरूरी है। इसके लिए सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

यहांचुनी गई है दुकानें

नागौर,जायल, खींवसर, भदलिया, सूपका, मौलासर, डीडवाना, नागड़ी, अलाय, संखवास, मूंडवा, कुचेरा, बांठड़ी, खुनखुना, चौलू खां, रताऊ, ढींगसरा, घाटवा, दुगस्ताऊ, रोहिणी, बंवरला, बैराथल, माडपुरा, दांतीणा, बोड़वा, डीडवाना शहर, तोषीणा, दुदोली, सानिया, सारड़ी, बासनी सेजा, गंठिया, लांबा जाटान, डांगावास, गांगवा, खोखर, चौसला, पलाड़ा, अरनियाला, आलनियावास, बलाया, पूनास, सोनेली