पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता जागरुकता कार्यशाला में ली शपथ, हर वंचित घर में बनवाएंगे शौचालय

स्वच्छता जागरुकता कार्यशाला में ली शपथ, हर वंचित घर में बनवाएंगे शौचालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता सप्ताह के तहत जन जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जन प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न सरकारी अधिकारियों लोगों ने स्वच्छता अभियान पूरे जिले में प्रभावी रूप से चलाने की शपथ ली।

सरपंचों, अन्य जन प्रतिनिधियों, ग्राम सेवकों, पटवारियों तथा विभिन्न कार्मिकों को सं‍बोधित करते हुए कलक्टर डॉ. वीना प्रधान ने कहा कि नागौर जिले के लगभग सात लाख परिवारों में से लगभग तीन लाख परिवार शौचालय से वंचित हैं जबकि हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। सभी के मन में यह बात आंदोलन के रूप में उभर जानी चाहिए कि निर्मल भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण अनिवार्य रूप से कराना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति, बीपीएल तथा लघु-सीमांत किसानों की श्रेणी में पात्रों के लिए मनरेगा के तहत एक लाख से अधिक शौचालयों की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बकाया स्वीकृतियां पूरी करवाएं तथा ग्रामवासियों को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें। जिला प्रमुख बिन्दु चौधरी ने धरातल पर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सब मिलजुल कर स्वच्छता पर बात करें तथा स्वच्छता के कार्य करें। चौपालों आदि में सभी स्वच्छता पर चर्चाएं करें और साफ-सफाई के कार्यों पर निर्णय कर ऐसे कार्यों को पूरा करें। जायल विधायक मंजू बाघमार ने सरकारी प्रयासों से जनता को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरपंच, वार्ड पंच तथा अन्य सभी जन प्रतिनिधियों को निर्मल भारत अभियान के लाभ की जानकारियां आमजन तक पहुंचानी चाहिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने निर्मल भारत अभियान के तहत मनाए जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा, नागौर उपखण्ड अधिकारी डॉ. दलवीर ढढ्ढा, कृषि उप निदेशक हरजीराम चौधरी तथा जिला साक्षरता सतत शिक्षा अधिकारी पुष्पलता व्यास सहित विभिन्न अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि शरीक हुए।

मूंडवामें जागरूकता के लिए कार्यशाला

मूंडवापंचायत समिति में शुक्रवार दोपहर तीन बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला परिषद सीईओ परशुराम धा