प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा
नागौर। बीआरमिर्धा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की शुक्रवार को घोषणा की गई। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि एक अक्टूबर को विश्व रक्तदान दिवस से पहले प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष कला के लक्ष्मण विश्नोई प्रथम रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में भावना, निबंध प्रतियोगिता में सुरेश पारीक प्रथम रहे। डाॅ. महेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र कागट भूपेश चौधरी निर्णायक की भूमिका में रहे।