प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को
डेगाना. नागौरफाटक के पास स्वर्गीय कल्याण सिंह कालवी जयंती को लेकर डेगाना क्षत्रिय सेवा समिति की बैठक मंगलवार को कर्ण सिंह मिरगानेणी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ. भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि डेगाना के रावण मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में क्षेत्र की पांच साल से शिक्षा, सामाजिक, कला, साहित्य, खेल, सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह सहित राजपूत समाज के सभी बड़े नेता और गणमान्य लोग भाग लेंगे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अंजू शेखावत, दातार सिंह, बहादुर सिंह सुदरी, महेंंद्र सिंह मांझी, शिंभु सिंह, सुमेरसिंह भाटी, नंदसिंह मेड़तिया, चांदारूण सरपंच अजित सिंह सहित राजपूत समाज के लोग मौजूद थे।