मानव अधिकार पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
लाडनूं. मानवअधिकार दिवस अवसर पर राजकीय जौहरी उमावि में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ‘आज के परिप्रेक्ष्य में मानव अधिकारों की आवश्यकता’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 36 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें रामावि मंगलपुरा के छात्र जितेन्द्र ने प्रथम, जौहरी स्कूल के नारायण मौर्य ने द्वितीय जगन्नाथ तापडिय़ा राउमावि जसवंतगढ़ के राजेश अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये छात्र 10 दिसंबर को नागौर की सेठ किशनलाल कांकरिया राउमावि में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता निर्णायक इंद्रचंद जांगिड़, श्रवण राम गैणा सुमन कपूर थे।