मॉडल स्कूल जमीन आवंटन पर रोक की मांग
मूंडवा की सरहद में मॉडल स्कूल के लिए जमीन आवंटन को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्षद शोकीन खोखर, ग्रामीण खुर्शीद आलम, शेर मोहम्मद, भंवरु खां, सत्तार, चांद मोहम्मद, मांगीलाल सहित लोगों ने ज्ञापन में बताया कि कस्बे के तालाब के पास धार्मिक स्थल है। राजस्व विभाग की ओर से 168 में मॉडल स्कूल के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया विचाराधीन है। स्कूल के लिए जमीन आवंटन से तालाब में पानी की आवक रुक जाएगी तथा माता जी मंदिर ईदगाह का स्थान भी छोटा पड़ जाएगा।